A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:जुग्गीलाल बने दहेज़ प्रथा मुक्त भारत संस्था के अध्यक्ष

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। दहेज प्रथा मुक्त भारत संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद गुप्ता ने पंधरी गांव निवासी जुग्गी लाल गुप्ता को संगठन का जिला अध्यक्ष बनाया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा 11 जनवरी को निर्गत पत्र में जुग्गीलाल को समाज सेवा के उद्देश्य से संगठन की बागडोर सौंपी गई है। इस संस्था की स्थापना प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल स्वर्गीय राम प्रकाश गुप्ता द्वारा की गई थी। संगठन का उद्देश्य समाज में व्याप्त दहेज कुप्रथा को समाप्त करना है। जुग्गीलाल के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व प्रधान अरविंद उर्फ बाले गुप्ता, पूर्व प्रधान बिहारी लाल प्रजापति, टेढ़ा प्रधान नोखे लाल यादव, बिरखेरा प्रधान अशोक कुमार यादव, पचखुरा खुर्द के प्रधान अनिल कुमार यादव आदि ने हर्ष जताया है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!