

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे के वार्ड 12 में अखिलेश पालीवाल के घर के बगल में स्थित एक विद्युत पोल नीचे से टूटकर मकान की दीवार से टिक गया है। इस पोल पर मोटी केबिल भी लटकी हुई है, जिससे मकान में बिजली का करंट फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं गुजरने वाले राहगीरों पर भी विद्युत झटके का संकट मंडरा रहा है। स्थानीय वाशिंदों का कहना है कि टूटे खंभे के सहारे चढ़कर कोई असामाजिक तत्व वारदात भी कर सकता है। वाशिंदों ने विद्युत विभाग से टूटे पोल को यथाशीघ्र बदलने की मांग की है। विभाग की ओर से अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि यह पोल कई दिनों से खतरनाक हालत में था, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब तो बच्चे-बूढ़े सभी परेशान हैं। बारिश होने पर करंट उतरने का संभावना प्रबल हो जाएगी।