A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:क्षतिग्रस्त पुलिया से राहगीरों को जान का खतरा

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे के वार्ड नंबर एक में पूर्व चेयरमैन शिवनारायण सोनकर के पुराने मकान के पास पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। इस पुलिया से आने-जाने वाले लोगों का जान का खतरा मंडरा रहा है, जहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

मुहल्ले के निवासी कामता वर्मा, राजेंद्र, राममिलन और अमीन खान ने नगर पंचायत से पुलिया की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। सभासद गोपाल बजाज ने बताया कि यह पुलिया मुख्य मार्ग पर है। पुलिया की छत टूट जाने से वहां से गुजरने वालों के लिए खतरा मंडरा रहा है। खासकर रात में स्थिति भयावह हो जाती है। इससे बच्चों और बुजुर्गों के सर्वाधिक खतरा बना हुआ है। ईओ दिनेश आर्य ने कहा कि क्षतिग्रस्त पुलिया को ठीक कराया जाएगा।

Related Articles

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button