A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशदेश

*महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम के दौरान पलटी हाइड्रा। मचा हड़कंप

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा 

जिला मैनपुरी 

 

*महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम के दौरान पलटी हाइड्रा। मचा हड़कंप*

Related Articles

मैनपुरी में महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर महाराणा प्रताप चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान हाइड्रा पलट गई और केबिन में सवार लोग जमीन पर गिर गए। जिससे चौराहे पर अफरा तफरी का माहोल हो गया। हालांकि हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नही हुआ 

गुरुवार को महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर क्षत्रिय समाज के लोग उत्साहित थे। करहल चौराहे पर लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम था इस दौरान हाइड्रा पर चढ़ कर कुछ युवकों ने माला पहनाई। वजन अधिक होने के कारण हाइड्रा कुछ नीचे आकर पलट गई। जिसके चलते आयोजन स्थल पर भगदड़ मच गई। 

क्षत्रिय समाज के लोगों ने गुरुवार को महाराणा प्रताप की जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए महाराणा प्रताप को याद करते हुए क्षत्रिय नेताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने और बताए गए मार्ग पर चलने की बात कही गई।

Show More
Back to top button