
बानसूर, 31 दिसंबर। हरसौरा थाना क्षेत्र के गांव देवसन और बाबरिया में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने 7 दुकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की। देवसन में चोरों ने 5 दुकानों जिनमें ई-मित्र, गैस एजेंसी, कपड़ा और किराना की दुकानें शामिल हैं, में चोरी की और लाखों रुपये का सामान और नकदी चोरी कर ले गए।

वहीं दूसरी जगह चोरों ने बाबरिया बस स्टैंड पर स्थित नरेश मेघवाल की मेडिकल स्टोर और मोनू शर्मा की इलेक्ट्रॉनिक दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकानों के शटर तोड़कर लाखों रुपये का सामान और नकदी चोरी कर ली। घटना की सूचना पर हरसौरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
