

बस्ती- जनपद बस्ती के विकासखंड कप्तानगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत मढौवा में मतदाता सूची को लेकर बड़े पैमाने पर अनियमितता का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवा नेता एवं समाजसेवी विवेक नारायण तिवारी ‘तुलसी’ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
**मतदाता सूची में गड़बड़ी के गंभीर आरोप**
ज्ञापन में लगाए गए आरोपों के अनुसार—
*नाबालिगों के नाम शामिल:*
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ बच्चे स्वयं अपनी उम्र लगभग 15 वर्ष बता रहे हैं, इसके बावजूद उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज पाए गए हैं।
*बिना सत्यापन के पंजीकरण:*
आरोप है कि कई लोगों के नाम आधार कार्ड अथवा अन्य पहचान पत्रों के बिना सत्यापन के ही मतदाता सूची में जोड़ दिए गए।
*बाहरी लोगों के नाम दर्ज:*
ग्रामीणों का कहना है कि मतदाता सूची में ऐसे लोगों के नाम भी शामिल हैं जो ग्राम पंचायत मढौवा के निवासी नहीं हैं।
*पात्र मतदाताओं के नाम कटे:*
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि कुछ वास्तविक एवं पात्र मतदाताओं के नाम जानबूझकर सूची से हटा दिए गए हैं।
*पुनः सत्यापन की मांग*
समाजसेवी विवेक नारायण तिवारी ‘तुलसी’ ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा मतदाता सूची का पुनः पुनरीक्षण (री-वेरिफिकेशन) कराने की मांग की है, ताकि आगामी चुनावों की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे।
*प्रशासन पर बढ़ा दबाव*
इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन पर भी दबाव बढ़ गया है। वहीं ग्रामीणों ने मतदाता सूची तैयार करने में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।