A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रेस क्लब कड़ोदकलां की नई कार्यकारिणी का गठन, अध्यक्ष राहुल बैरागी व सचिव कृष्णा मारु बने।

प्रेस क्लब कड़ोदकलां की नई कार्यकारिणी का गठन, अध्यक्ष राहुल बैरागी व सचिव कृष्णा मारु बने।

Related Articles

राहुल सेन मांडव
मो 9669141814

बदनावर। चिराखान शिव-शक्ति के दरबार जयंती धाम स्थित उंडेश्वर महादेव वृक्ष मंदिर परिसर में आयोजित बैठक के दौरान प्रेस क्लब कड़ोदकलां की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में राहुल बैरागी को प्रेस क्लब का नया अध्यक्ष तथा कृष्णा मारु को सचिव नियुक्त किए गए। वहीं आदित्य धाकड़ एवं सुरेश चौहान को उपाध्यक्ष, अजय पाटीदार को सहसचिव, बंटी सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष, प्रभु पाटीदार को सहकोषाध्यक्ष तथा संजय जायसवाल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा मनोहर सिंह चावड़ा, दिनेश रघुवंशी एवं गोवर्धन सिंह डोड़िया को प्रेस क्लब का संरक्षक मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का गठन,धार जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष पं. छोटूजी शास्त्री, की अध्यक्षता में एवं विशेष अतिथि, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव, जयंती धाम संस्थापक अध्यक्ष रामकरण पटेल, बदनावर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा सहित तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष गोवर्धन सिंह डोडिया एवं नागदा प्रेस क्लब अनवर जी मनसुरी, नितीन जी सांखला, सोहनलाल जी राठौर, बिडवाल क्लब कमलेश राव पवार, पंकज गुजराती सहित आदी पदाधिकारियों की उपस्थिति नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया एवं सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं। सभी अतिथियों ने प्रेस क्लब को संगठित एवं सशक्त रूप से आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की कार्यक्रम में उपस्थित विक्की राजपुरोहित, निलेश गुरु, दसई प्रेस क्लब अध्यक्ष मनिष चौधरी, सुरेश जी भुत, दशरथ पाटीदार, मनोहर सिंह पटेल, जगदीश पटेल, सहित प्रेस क्लब के सभी साथीयों ने नवीन पदाधिकारियों को बधाई दी।
एवं प्रेस क्लब कडोदकला में पांच नविन सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया,

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!