
‘वाराणसी से रिपोर्ट’
“श्याम सुन्दर जायसवाल”
*****************स्वर्गीय लाल जी प्रसाद जायसवाल की पुण्यतिथि पर परिवारजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
————————————————————- वाराणसी। 6 दिसंबर 2025, दिन शनिवार को स्वर्गीय लाल जी प्रसाद जायसवाल की पुण्यतिथि पर उनके निवास स्थान पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उनकी पुण्यतिथि पर परिवारजनों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया, मीठा माला पहनाई और मीठा भोग अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
पुण्यतिथि समारोह में स्वर्गीय लाल जी प्रसाद जायसवाल के पुत्र —
श्री मुरलीधर जायसवाल (प्रभारी:- जायसवाल मैरिज प्वांइट . • प्रदेश सचिव:- समाजवादी पार्टी व्यपार सभा उ.प्र.), श्री घनश्याम जायसवाल, और श्री श्याम सुन्दर जायसवाल (पत्रकार, अखंड भारत न्यूज़)
सहित उनके पुत्र-पुत्रियाँ, बहुएँ और पूरा परिवार मौजूद रहा।
(चारों लड़कियां भी अपने-अपने घरों से आकर इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुईं।)
इसके अलावा, सम्मानित लोग, परिचितजन और स्थानीय समाजसेवक भी उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय लाल जी प्रसाद जायसवाल के सरल, मिलनसार स्वभाव और समाज व परिवार के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की मोक्ष और शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।