A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

कुठला स्थित K.G. चौदहा वेयरहाउस सील, रामाकृष्ण वेयरहाउस पर 37 हजार का जुर्माना

*कुठला स्थित K.G. चौदहा वेयरहाउस सील, रामाकृष्ण वेयरहाउस पर 37 हजार का जुर्माना**

कटनी | समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही जिला प्रशासन धान के अवैध परिवहन और भंडारण के विरुद्ध सख्त रुख अपनाए हुए है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर राजस्व, खाद्य विभाग और कृषि उपज मंडी के संयुक्त जांच दल लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इसी क्रम में एसडीएम कटनी के नेतृत्व में कुठला स्थित K.G. चौदहा वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया, जहां पूर्व जांच में पाई गई 18,600 बोरी धान के अभिलेख प्रस्तुत न करने पर वेयरहाउस को सील कर जांच संस्थित कर दी गई है।

*8 गोदामों की जांच, कई अनियमितताएँ उजागर*
जिला प्रशासन ने व्यापारियों और बिचौलियों द्वारा समर्थन मूल्य पर धान बेचने की कोशिशों को रोकने के लिए 19 और 26 नवंबर को कुल 8 गोदामों की जांच की थी। इनमें से सांवरिया और श्रीजी वेयरहाउस में धान का भंडारण नहीं मिला।

Related Articles

*व्यापारियों पर कार्रवाई, जुर्माने की वसूली*

*रामाकृष्णा वेयरहाउस (बायपास कटनी)*
यहां कुल 3,014 क्विंटल धान मिला।
इसमें से 1,662.8 क्विंटल धान का मंडी शुल्क पहले से जमा पाया गया।
261.2 क्विंटल धान पर व्यापारी आकृति ट्रेडर्स ने पेनाल्टी सहित ₹37,128 कृषि उपज मंडी में जमा किए।
77.76 क्विंटल धान बीज श्रेणी का पाया गया, जिस पर मंडी शुल्क छूट है।
शेष 1,012.24 क्विंटल धान पर
मंडी शुल्क: ₹1,03,755
दाण्डिक निराश्रित शुल्क: ₹20,751
कुल ₹1.24 लाख वसूली हेतु गोदाम संचालक को सूचना पत्र जारी किया गया है।

*मधुर नीलकंठ वेयरहाउस*
यहां 3,407 बोरी धान मिला।
प्रस्तुत दस्तावेजों में रकबा अनुसार अधिकतम और जमा मात्रा में काफी अंतर पाया गया।
मामला प्रक्रिया में है और कार्रवाई जारी है।

*अन्य 3 गोदाम श्रीनिवास वेयरहाउस, गुप्ता वेयरहाउस, मधुर महादेव वेयरहाउस*
इन तीनों में दस्तावेजों की जांच जारी है, कार्रवाई जल्द होगी।*

*20 जनवरी 2026 तक धान की निकासी पर पूर्ण प्रतिबंध*
समर्थन मूल्य खरीदी को पारदर्शी बनाए रखने के लिए कलेक्टर तिवारी ने जिले के व्यापारियों द्वारा भंडारित धान की निकासी पर 20 जनवरी 2026 तक प्रतिबंध लगा दिया है।
धान तभी निकाला जा सकेगा जब संबंधित एसडीएम लिखित अनुमति दें। अनुमति जारी करने से पूर्व यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यह धान किसी भी स्थिति में उपार्जन केंद्रों पर बिक्री हेतु न पहुंचे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!