

रिपोर्ट :- मोहम्मद अली मिर्ज़ा अखंड भारत न्यूज़
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशानुसार चौकी खाता खेड़ी थाना मंडी में नवीनीकरण, सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ आज 1 दिसंबर 2025 को किया गया। कार्यक्रम में एसपी सिटी व्योम बिंदल, सीओ नगर प्रथम मुनीष चंद्र और प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी वर्चुअल रूप से जुड़े। वहीं भौतिक रूप से रिटायर्ड प्रवक्ता सतीश कुमार सैनी, पार्षद शबाना परवीन, प्रधानाचार्य शोबी अंसारी, हिना राव तथा उपनिरीक्षक प्रीति द्वारा सामूहिक रूप से रिबन काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। स्थानीय पार्षदों व वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बनाया।