
रिपोटर्स महेन्द्र कुमार लोधी पिछोर

पिछोर अनुविभाग के खोड़ कस्बा में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुस्लिम भाइयों ने मातमी धुन एवं जुलूस के साथ ताजिया निकाल कर मोहर्रम का त्यौहार मनाया गया इस दौरान हिन्दू मुस्लिम भाईचारा एवं सद्भावना के साथ सभी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जहाँ हिन्दू भाईओं ने जगह जगह जल व सरबत वितरण कर स्वागत कर भाईचारे का संदेश दिया आपको बता दे कि मोहर्रम माह यानी इस्लामिक महीना की नो एवं दस तारीख को करबला ये मैदान में अपने दीन ऐ हक की खातिर शहादते हुए हजरत इमाम हसन ए हुसैन की याद में परंपरागत अनुसार ताजिया निकाले जाते हैइसी क्रम में खोड़ जामा मस्जिद मुकाम से इस्लामिक 9 तारीख के पहले दिन रात्रि सड़क मार्ग एवं 10 तारीख को मुख्य बाजार खोड़ से ताजिया निकाले गए जो पुरानी मस्जिद तक पहुचे इस दौरान खोड़ गड़ी स्थित अखाड़ा कार्यक्रम किया गया जहाँ अपनी अपनी कलाबाजी दिखाते हुए नजर आये।
खोड़ सरपंच पति आलोक प्रताप सिंह चौहान ने हर बार की तरह स्वागत किया गया वहीं खोड़ चौकी पुलिस बल में सउनि मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, सउनि आनंद कुमार सुनेरी, सउनि सरदार सिंह चौहान,प्रधान आरक्षक रविंद्र सिंह बुंदेला आदि बल ताजिया विसर्जन तक सुरक्षा दृष्टि से मौजूद रहे।
