A2Z सभी खबर सभी जिले की

सुरेंद्र कुमार जिला शिक्षा पदाधिकारी, रमेश कुमार पाल बने डीपीओ

 

जहानाबाद | मगध प्रमंडल के शिक्षा विभाग की नई अधिसूचना के अनुसार, प्रमंडल के तीन प्रमुख जिलों जहानाबाद, औरंगाबाद और अरवल में कई अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गई है। प्रमुख बदलावों के तहत, औरंगाबाद के वर्तमान जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार को अब जहानाबाद का नया डीईओ नियुक्त किया गया है। वहीं, जमुई के डीईओ का तबादला कर उन्हें औरंगाबाद की कमान सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त, औरंगाबाद के कार्यक्रम पदाधिकारी रवि कुमार रौशन का स्थानांतरण रोहतास कर दिया गया है। प्रशिक्षण संस्थानों में भी नए प्रभार सौंपे गए हैं। इसके तहत, अरवल की वंदना कुमारी को डायट अरवल और अंजू कुमारी को डायट जहानाबाद का प्राचार्य बनाया गया है। वहीं, जहानाबाद की डीपीओ सरस्वती कुमारी को मुख्यालय, पटना भेजा गया है, जबकि भोजपुर के डीपीओ रमेश कुमार पाल को जहानाबाद स्थानांतरित किया गया है।

Related Articles
Show More
Back to top button