

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। कस्बे के बड़ी देवी मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद भागवत कथा पुराण के चौथे दिन कथा व्यास जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद जी महाराज ने कहा कि परमात्मा ही परम सत्य है। जब हमारी वृत्ति परमात्मा में लगेगी तो संसार गायब हो जाएगा।लेकिन सवाल यह उठता है कि परमात्मा संसार कण कण में विद्यमान हैं तो संसार का नाश होने पर भी परमात्मा का नाश क्यों नहीं होता।इसका सवाल का जवाब यह है कि, भगवान संसार से संबधित भी हैं और पृथक भी, आकाश में बादलों का डेरा रहता है लेकिन बादलों के भीतर भी आकाश तत्व है। बादल के गायब होने पर भी आकाश गायब नहीं होता। इसी तरह संसार गायब होने पर भी परमात्मा गायब नहीं होते। संसार की कोई भी वस्तु भगवान से अलग नहीं है।
भगवान कृष्ण के जन्म एवं लीलाओं की कथा सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कथा में परीक्षित बने ज्योत्सना सिंह, धनंजय सिंह, ऋषभ देव त्रिपाठी, शिवकुमार पाण्डेय, बिना पाण्डेय विनय तिवारी,जगदीश प्रसाद व्यास, संतोष त्रिपाठी सहित हजारों महिला और पुरुषों ने कथा का आनन्द लिया।