A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

एस एस पी के निर्देशन में थानों पर सुनवाई

  1. एसएसपी के निर्देश पर थानों मे ‘जनसुनवाई’, आमजन की समस्याओं का हो रहा त्वरित निस्तारण….

सहारनपुर। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पुलिस-पब्लिक के बीच विश्वास को गहरा करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) आशीष तिवारी ने एक सख्त और सराहनीय पहल की है। उनके निर्देशन मे ज़िले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना कार्यालयों में नियमित रूप से “जनसुनवाई” का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत, थाने पर अपनी फरियाद लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को थाना प्रभारी स्वयं पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ सुन रहे हैं। केवल खानापूर्ति नहीं, बल्कि शिकायतों की तह तक जाकर उनका समाधान किया जा रहा है। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शिकायतों का निस्तारण पूरी तरह से नियम और कानून के दायरे में रहते हुए त्वरित गति से किया जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय के लिए भटकना न पड़े। पुलिस की इस सक्रियता से जहां एक ओर लंबित मामलों का तेजी से निपटारा हो रहा है, वहीं दूसरी ओर आम जनता में सुरक्षा की भावना भी प्रबल हो रही है। पुलिस का यह प्रयास है कि थाने आने वाला कोई भी फरियादी निराश होकर न लौटे।

रिपोर्ट :- मोहम्मद अली मिर्ज़ा

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!