A2Z सभी खबर सभी जिले की

कामवन रामलीला में मुंह में से आग उगलती हुई ताड़का को देखकर रोमांचित हुए दर्शक

रामलीला में मुंह में से आग उगलती हुई ताड़का को देखकर रोमांचित हुए दर्शक

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां । कामवन रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन ताड़का बने अशोक सोनी ने अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों को अचंभित कर दिया । रामलीला में राम जन्म, राम की बाल लीलाओं का चित्रण , चारों भाइयों का विद्या अध्ययन के लिए जाना , विश्वामित्र ऋषि द्वारा राम लक्ष्मण को दशरथ से मांगना , ताड़का वध मारीच सुबाहु का युद्ध, गंगाजी के पंडाओं का दृश्य, अहिल्या उद्धार और जनकपुर प्रवेश तक की लीलाओं का मंचन हुआ । जिसमें राम के रूप में भुवनेश्वर शर्मा , लक्ष्मण के रूप में इशांत भरत के रूप में वंश , शत्रुघ्न के रूप में अभय शर्मा ने बेहतरीन अभिनय किया । दशरथ के रूप में हरीश, वशिष्ठ के रूप में मुकेश और अग्नि देव के रूप में शेखर शर्मा ने प्रभावी अभिनय किया । सुमित्रा के रूप में हर्षवर्धन केकई के रूप में श्याम गौतम और कौशल्या के रूप में नरेंद्र राम जन्म के समय चारों पुत्रों को पालना में झुलाती हुई नजर आई । विद्या अध्ययन के लिए जाते समय शिष्यों में गिरधर शर्मा , ओंकार, तेजा सैनी आदि ने सबको हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया । विश्वामित्र के रूप में पवन पाराशर सुबाहु के रूप में मोहन, और मारीच के रूप में विशाल सोनी के बेहतरीन अभिनय को लोगों ने बहुत सराहा । वहीं अहिल्या के रूप में अभयपाल और गंगाजी के पंडा के रूप में अरुण पाराशर, भुवनेश कटारा , पवन सोनी , बेदरिया सैनी , अन्नू शर्मा आदि के अभिनय को लोगों ने बहुत पसंद किया । गंगा के घाट पर गंगा जी के पंडाओं ने सजीव चित्रण प्रस्तुत किया । वहीं दृश्य संयोजन में शंकर लाल शर्मा ने गंगा जी का सुंदर दृश्य मंच पर उपस्थित किया । रामलीला के प्रारंभ में सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष एवं बालाजी मंदिर के महंत श्रीनाथ शर्मा ने आरती उतार कर रामलीला का शुभारंभ किया।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!