
*ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती…..…*
हिंदुत्व के प्रखर अग्रदूत, दुर्गापूजा संघ के जिला संरक्षक और समाज में सम्मानित चेहरा रहे नंदा बाबा का आकस्मिक निधन।
जानकारी के अनुसार, नंदा बाबा गोरखपुर से लौट रहे थे बस्ती , इसी दौरान बिगड़ी अचानक तबीयत और उन्हें सांस लेने में हुई परेशानी।
स्थिति को गंभीर देखते हुए विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने तत्काल उन्हें पहुंचाया जिला अस्पताल , लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद नंदा बाबा को मृत किया घोषित।
इस खबर के फैलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। हिंदू संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने अस्पताल पहुंचकर उन्हें भावपूर्ण दी श्रद्धांजलि।
नंदा बाबा बस्ती शहर कोतवाली क्षेत्र के अस्पताल चौराहा थे निवासी व लंबे समय से हिंदू धार्मिक सामाजिक गतिविधियों से रहे जुड़े।
उनके संघर्ष, नेतृत्व और सामाजिक योगदान को जिले में हमेशा किया जाएगा याद ।
निधन की सूचना मिलते ही समर्थकों और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त , लोग सोशल मीडिया और मौके पर पहुंचकर अपनी संवेदनाएं कर रहे हैं व्यक्त।
*रिपोर्टर*
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती
