A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:कुल की फातिहा में उमडा अकीदतमंदों का जनसैलाब

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

हर्षोल्लास के साथ चार दिवसीय कम्हरिया उर्स सम्पन्न

 

Related Articles

मौदहा हमीरपुर। बुण्देल खण्ड के सबसे बडे आयोजन क्षेत्र के कम्हरिया गांव स्थित प्रसिद्ध सूफी संत व वली-ए-बुंदेलखंड हज़रत बाबा निजामी का चार दिवसीय सालाना उर्स शनिवार को कुल की फातहा व कव्वालियों के साथ सम्पन्न हो गया, और हजारों की संख्या में अकीदतमंद कुल की फातिहा में उपस्थित हुए।हालांकि अभी दो तीन दिन क्षेत्रीय लोगों की आवाजही चलती रहने की उम्मीद है। उर्स में शुक्रवार की शाम दो से तीन किलोमीटर तक लम्बा जाम घंटो लगा रहा, जिसे खुलवाने के लिए पुलिस प्रशासन व मेला कमेटी के वैलेंटियर जद्दोजहद करते दिखाई दिए।

क्षेत्र के कम्हरिया गांव स्थित प्रसिद्ध सूफी संत हजरत बाबा निजामी कम्हरिया का चार दिवसीय सालाना उर्स मुबारक शनिवार को कुल की फातहा के साथ सम्पन्न हुआ। फातहा में हजारों की संख्या में अकीदतमंद उपस्थित हुए और मुल्क के अमन चैन और उन्नति की दुआएं मांगी। उर्स के तीसरे दिन देर रात तक महफ़िल ए सिमां का आयोजन हुआ। जिसमे अलीगढ़ से आए मेहमान कव्वाल शमशुद्दीन अलीगढी़ एवं रामपुर से आए सरदार हसन मौला अली ने शानदार कव्वालियों सुनाई। जिनके कलाम सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। इसके अलावा उर्स के अंतिम दिन भी जायरीनों के लिए अलग-अलग स्थानों पर सुबह से ही लंगर जारी रहा और दिनभर चादरपोशी का दौर चलता रहा। उर्स में बारिश के पानी से सड़कें कीचड़युक्त रही जिससे लोगों को निकलने चलने में खासी दिक्कतो का सामना करना पड़ा। इसके बाद चौथे दिन निकली धूप को देख लोगों का मेले की ओर जाना शुरू हुआ जिससे मेले में रौनक बढ़ गई। आज उर्स के समापन के बाद भी दो दिनों तक जायरीनों के आने-जाने का दौर चलता रहेगा और इसी कारण के बारिश के बाद खुले मौसम से मेले में भीड़ बढ़ने की संभावना है। वहीं कुल की फातिहा में पहुंचे सपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति ने दरगाह में चादरपोशी व हाजिरी देते हुए बाबा के दर पर माथा टेक मुल्क में अमन-चैन व भाईचारे की दुआएं मांगी जिसके बाद कुल की फातिहा में उपस्थित हुए। इस दौरान दर्जनों सपा नेता भी मौजूद रहे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!