A2Z सभी खबर सभी जिले की

*बाबा कमाल के आस्ताने पर चादर पेश करने के साथ धार उर्स की शुरुआत हुई*

*बाबा कमाल के आस्ताने पर चादर पेश करने के साथ धार उर्स की शुरुआत हुई*

राहुल सेन मांडव
मो 9669141814

  • धार न्यूज। हजरत मौलाना ख्वाजा कमालुद्दीन चिश्ती के सालाना 694 वें उर्स की शुरुआत बाबा के आस्ताने पर दिल्ली और अजमेर से आई चादर शरीफ पेश करने के साथ हुई।चादर की महफिल की शुरुआत दरगाह के पगड़ीबंद कव्वाल नाहर खा निसार खा शमशेर खां कव्वाल ने की उनके बाद आजम फैजान साबरी कव्वाल यूसुफ फारूक कव्वाल जावरा व जयपुर के नदीम जाफर कव्वाल ने बाबा कमाल की शान में एक से बढ़ कर एक कलाम पेश किए।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के प्रतिनिधि अजय सिंह ठाकुर रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पार्षद अंतिम राठौर ने की।उर्स कमेटी के सदर सुहेल निसार एडवोकेट ने महफ़िल में आए सूफी संतो मंलंगो ओर मेहमानों सहित कमेटी पदाधिकारियों का दस्तारबंदी कर इस्तकबाल किया। उसके हजरत निजामुद्दीन औलिया दिल्ली और ख्वाजा गरीब नवाज अजमेर से आई चादर बाबा के आस्ताने पर पेश कर देश प्रदेश शहर में अमन चैन की दुआ की गई।उर्स कमेटी सदर सुहेल निसार ने कहा कि आज चादर पेश करने के साथ उर्स की विधिवत शुरुआत हुई है बाबा कमाल का आस्ताना सुलहे आम सांप्रदायिक सौहार्द ओर सभी धर्मों की श्रद्धा का केंद्र है।।
    इस दौरान उर्स कमेटी उपाध्यक्ष शकील अहमद एडवोकेट शेख इफ्तेखार उद्दीन सचिव हाजी कारी रफीउद्दीन सैयद जावेद अंजुम एडवोकेट खुसरो निसार बख्तियार अहमद नवाब खान एडवोकेट दरगाह के मुतवल्ली मोईनउद्दीन भूरू बाबा काजी निजामुद्दीन शेख खजांची अब्दुल सलाम लल्ला शेख जुल्फिकार उद्दीन अबुल चौधरी जावेद बाबा वारसी अब्दुल रहमान सेंडो बेग जाकिर पटेल पलवाडा नाजिम शेख हबीबउल्लाह मोनू मोईनुद्दीन बाबर हीरू भाई बाबु पटेल पानखेड़ी नदीम नईम कुरैशी फारूक भाई रफीक भाई वसीम आरके शफीक मंसूरी विक्की शेख फैजान शेख विक्की सैयद सहित बड़ी संख्या में कमेटी पदाधिकारी व अकीदत मौजूद रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!