A2Z सभी खबर सभी जिले की

पेट्रोल पम्प कर्मचारी से लूट कर गंभीर चोंट पहुंचाने वाले अज्ञात आरोपियों को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार,

 

✍️✍️✍️✍️✍️अखंड भारत न्यूज़ जियाउद्दीन अंसारी

*अनूपपुर* दिनांक 25.09.25 की रात्रि में पुलिस सहायता केन्द्र देवहरा को मोबाइल से सूचना प्राप्त हुई कि एक मोटरसाइकिल में दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा देवहरा पेट्रोल पंप के कर्मचारी के साथ लूटपाट कर धारदार हथियार से गंभीर चोंट पहुंचकर भाग गए हैं सूचना मिलते हैं देवहरा चौकी प्रभारी रंगनाथ मिश्रा उनकी टीम एवं थाना चचाई पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर आरोपियों की पता तलाश स्थानीय लोगों के साथ शुरू कर दिया गया एक टीम पेट्रोल पंप कर्मचारी जो जिला अस्पताल अनूपपुर में अज्ञात लुटेरो द्वारा लूटपाट कर गंभीर चोंट पहुंचाई गई थी जिसे इलाज हेतु भर्ती कराया गया था मौके से जाकर पीड़ित प्रकाश चौधरी पिता दीपक चौधरी उम्र 21 वर्ष निवासी देवहरा से पूछताछ किया गया जो बताया कि दो अजात व्यक्ति काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल बिना नंबर की में आकर गाली गुफ्तार कर 1600/-रु. नकद व दो नग मोबाईल कीमती 35000 रुपए कुल 36600/-को लूटपाट करने के बाद हत्या करने की नियत से चाकू से मारकर गंभीर चोंट पहुंचाये हैं रिपोर्ट पर मौके से देहाती नाल्सी अप.क्र.0/25 धारा 296,309(6), 311,312,118 (1),109,3 (5) बीएनएस एवं 25 (बी) आर्म्स एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया, उक्त अपराध को असल नंबर पर थाना चचाई के अपराध क्रमांक 256/25 धारा 296,309(6) 311,312,118 (1),109,3 (5) बीएनएस. एवं 25 (बी) आर्म्स एक्ट में कायम किया गया, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोती उर रहमान के मार्गदर्शन में ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जगन्नाथ सिंह मरकाम, एसडीओपी महोदय श्री सुमित किरकेट्टा के निर्देशन में तत्काल टीम गठित कर थाना प्रभारी सुंद्रेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस सहायता केन्द्र देवहरा एवं थाना चचाई की पुलिस टीम द्वारा चौकी एवं थाना क्षेत्र में नाकाबंदी करते हुये घटना कारित किये गये दो अज्ञात आरोपियों की पता तलाश कर संदेही अभिषेक राउत (यादव) उर्फ छोटू पिता राजेश्वर राउत (यादव) उम्र 20 वर्ष निवासी भावसिंह नगर थाना कोतवाली कांकेर (छ.ग.) हाल ईटा भट्टा अमलाई एवं अनीस सिंह उर्फ सिद्धार्थ सिंह पिता संतराम सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी ईटा भट्टा थाना अमलाई जिला शहडोल को दस्तयाब कर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर घटना स्वीकार किये उपरोक्त दोनो आरोपियों से लूट किये गये नकदी 1600/-रु.एवं लूटे गये दो टच स्कीन मोबाईल कीमती 35000/-रु. तथा लूट के समय उपयोग किये गये बिना नम्बर के काले रंग के बजाज पल्सर मोटर सायकल किमती 100000/-रु व घटना में प्रयुक्त चाकू तथा इसके अतिरिक्त आरोपीगणों से 04 मंहगे टच स्कीन मोबाईल कीमती लगभग 150000/-रु. कुल संपति 286600/-रु.का मशरुका जप्त कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं दोनो आरोपियों से पूछताछ करने पर अपने इसी बिना नंबर की काले रंग की पल्सर मोटर सायकल से पिछले वर्ष नवम्बर माह 2024 मे मेडियारास में सुथनानाला के पास कट्टा दिखाकर अनूपपुर तरफ से मोटर सायकल से आ रहे तीन लोंगो को उनकी मोटर सायकल रोककर उनसे दो बैग में रखे लगभग सवा लाख रुपये एवं उनके दो टच स्कीन मोबाईल लूट कारित करना बताने पर थाना चचाई के अपराध क्रमांक 213/24 धारा 309 (4)3/5 बीएनएस के मामले में उक्त दोनों आरोपी की गिरफ्तारी सुमार की जाकर न्यायालय पेश किया गया है न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड में लिया जाकर पूर्व में किये लूट के अपराध एवं आरोपियों के पास से मिले चार स्क्रीन टच मोबाइल एवं मोटरसाइकिल के बारे में विस्तृत पूछताछ कर पूर्व में लूटे गए समान की बरामदगी का प्रयास किया जाएगा ,,

Related Articles

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी चचाई श्री सुंदेश सिंह , पुलिस चौकी प्रभारी रंगनाथ मिश्रा सउनि, महिपाल प्रजापति, धर्मेन्द्र महोबिया, प्यारेलाल सिंह,प्रआर. राजाराम दाहिया , उमेश केवट, विकास दहाय,आर.254 सत्यम गौतम आर. 249 सचिन गोड़ आर. 488 संतोष सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!