

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार। समीपस्थ ग्राम बड़ा बड़दा वराह नगर से ओंकारेश्वर के लिए श्री हरीहर डाक कावड़ यात्रा खेड़ापति हनुमानजी की पूजा अर्चना पंडित प्रवीण शर्मा राधे भैया सहयोगी गोविन्द पाठक वायल पंडित संदीप शर्मा नगेंद्र पंडित के द्वारा करवाई गई। जिसके पश्चात गांव मे ढोल ढमाके के साथ रवाना किया गया। ग्राम वासियों के द्वारा भव्य स्वागत सत्कार कर कावड़ यात्रीयो को रवाना किया। कावड़ यात्रा में अंकित मंडलोई, दीपक चौहान, राजा सोलंकी, राजा ठाकुर, विकास मंडलोई आदि सम्मिलित रहे।