A2Z सभी खबर सभी जिले की

लखेरा सेवा संगठन टीम गुरुग्राम ने किया पौधारोपण

अखंड भारत समाचार करण सिंह लखेरा गुरुग्राम हरियाणा आज मित्रता दिवस के अवसर पर गौरव मानेसर के नेतृत्व में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत टीम गुरुग्राम ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और सराहनीय कदम बढ़ाया। इस अभियान के अंतर्गत त्रिवेणी (पीपल, नीम, बरगद, पिलखन) सहित विभिन्न किस्म के पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर नरेश प्रधान, अजय राठौर पत्रकार, राजबीर हरसरू, कृष्ण सिलानी, मास्टर निरजन, वरुण कुमार, मास्टर सुनील सोहना, अशोक राठौर बादशाहपुर, धर्मवीर राठीवास, राजेन्द्र खांडसा, राजकुमार कासन, अनिल चौहान, रविन्द्र लखेरा हरसरू, विशाल चौहान सहित विभिन्न लोग मोजूद थे। टीम गुरुग्राम का यह प्रयास न केवल हरियाली बढ़ाने में सहायक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, ठंडी छांव और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक अमूल्य योगदान है। पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल सभी साथियों ने संकल्प लिया कि वे इन पौधों की देखभाल अपने बच्चों की तरह करेंगे ताकि यह वृक्ष बनकर समाज और प्रकृति के लिए लाभकारी साबित हों। ज्ञात हो लखेरा सेवा सगंठन पिछले 3 वर्षो से समाजिक कार्य, निशुल्क मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर, गर्म कपड़े वितरण , भंडारा, पुस्तक वितरण एवं कम्बल वितरण आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य सेवायें एवं अन्य विभिन्न कार्यक्रम करते आ रहे है गौरव मानेसर ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" केवल पौधा लगाने का अभियान नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारे कर्तव्य और अपनी जड़ों से जुड़ने का प्रतीक है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हर व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करे। गौरतलब है कि टीम गुरुग्राम इससे पहले भी दर्जनों बार सफल पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है और पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार सक्रिय है। आज का कार्यक्रम मित्रता दिवस की सच्ची भावना—प्रकृति और जीवन से दोस्ती—का संदेश देता है। *आओ, हम सब मिलकर हरित गुरुग्राम का सपना साकार करें। गुरुग्राम

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!