A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :NEET में अपेक्षित अंक न आने से छात्रा ने जहर खाकर दी जान, इलाज के दौरान मौत

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

राठ (हमीरपुर)। राठ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दीवानपुरा निवासी 18 वर्षीय श्रुति साहू ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों के अनुसार वह NEET परीक्षा में अपेक्षित अंक न आने के कारण पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। हालत बिगड़ने पर उसे पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में उरई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया गया कि श्रुति पिछले कई वर्षों से कानपुर में रहकर NEET की तैयारी कर रही थी और डॉक्टर बनने का सपना देख रही थी। परीक्षा परिणाम उम्मीद के अनुरूप न आने से वह काफी परेशान रहने लगी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Related Articles

मृतका का पोस्टमार्टम उरई में कराया गया। परिजनों, विशेषकर पिता ने बेटी की मौत पर गहरा दुख जताते हुए परीक्षा व्यवस्था और संबंधित तंत्र पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होने पर ही उनकी बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी।

बताया जाता है कि करीब पांच वर्ष पूर्व श्रुति की मां ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Show More
Back to top button