A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

भाजपा जिला ग्रामीण की कार्यशाला विक्रम सामुदायिक मांगलिक भवन में आयोजित

कांग्रेस के नेताओं ने सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा दिया पर धरातल पर कभी कोई काम किया नहीं :- राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी धार ग्रामीण की जिला कार्यशाला विक्रम सामुदायिक मांगलिक भवन में संपन्न हुई। कार्यशाला को भाजपा प्रदेश महामंत्री सांसद राज्यसभा श्रीमती कविता पाटीदार केंद्रिय राज्यमंत्री एवं केंद्रीय राज्यमंत्री, धार_महू संसदीय क्षेत्र सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर, भाजपा धार जिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने संबोधित किया। अतिथियों कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता, भाजपा पितृ पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वल्लित किया गया।

Related Articles

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कहते थे व्यक्ति दो वक्त का भोजन करने लग गया है इसलिए महंगाई बढ़ गई है। महंगाई दर कम कैसे करना है, भ्रष्टाचार दूर कैसे करना है, गरीबी कैसे दूर करना है, इस पर कभी कांग्रेस ने काम नहीं किया। सिर्फ नारे लगाए हैं गरीबी हटाना है। यह नारा अभी भी लगाया जाता है। उक्त बात यहां विक्रम सामुदायिक मांगलिक भवन में आत्मनिर्भर संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला में प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती कविता पाटीदार ने व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता ने देश की यह पीड़ा देखी। भाजपा के कार्यकर्ता को भारत और भारत माता के नेतृत्व करने का अवसर मिला। जब चाय बेचने वाले सामान्य व्यक्ति ने गरीबों की पीड़ा को समझा और आज वह देश वह का कुशल नेतृत्व रहे है। कहते हैं कि शादी का काम और घर बनाने का काम कैसे हो। यह सोचने में पीडिया बीत जाती है मगर हम अपना घर मकान नहीं बना पाते है। लेकिन आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों की पीड़ा को समझा, देखा और आज देश में करोड़ों प्रधानमंत्री आवास बनाकर गरीबों को उनका अपना घर दिया। देश के प्रधानमंत्री देश का कुशल नेतृत्व कर रहे हैं। यह हम सबके के लिए बडी बात है।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को ऐतिहासिक सुधार और वोकल फॉर लोकल के माध्यम से स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग को बढ़ावा” देकर साकार करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के बात कहते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सबका सहयोग करता है विकास की बात करता है।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा धार जिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अभियान के कुछ कार्यक्रम जिला स्तर पर, कुछ कार्यक्रम मंडल स्तर और और कुछ कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित किया जाना है। बूथ स्तर के कार्यक्रम में 25 सितंबर 2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती का आयोजन और 28 सितंबर 2025 दिन रविवार को प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को हर बूथ पर सुनने के पश्चात संगठन एप पर अपलोड कि बात कही गई।

जिला कार्यशाला में प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेंडा, जनपद पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन भायल, भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष प्रकाश पाण्डे, सोहन सोलंकी, अरविंद तंवर भी मंचासीन थे।

जिला कार्यशाला में नव नियुक्त लोहरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष शेखर मुलेवा लोहारी (कुक्षी ), शिवम यादव निसरपुर, मुकेश पाटीदार गंधवानी, का भी टुपटते से स्वागत किया गया। जिला कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर पाटीदार, जिला मंत्री पवन कुशवाह, धार जिला ग्रामीण पदाधिकारी, मंडल के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल की अभियान के लिए नामित मंडल टोली, वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम मुकाती ने किया आभार वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र परिहार ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!