A2Z सभी खबर सभी जिले की

कैमूर में मशाल खेल प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी मैच में हारने के बाद दुर्गावती प्रखंड के खिलाड़ियों ने जीते हुए खिलाड़ियों पे किया हमला

कैमूर में मशाल खेल प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी मैच में हारने के बाद दुर्गावती प्रखंड के खिलाड़ियों ने रामपुर प्रखंड के विजयी खिलाड़ियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि दुर्गावती के खिलाड़ियों ने फाउल किया था।

अखंड भारत न्यूज संवादाता रूपेश कुमार दुबे भभुआ

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले में एक खेल प्रतियोगिता के बाद अजब कांड हो गया। यहां खेल में जीत जाने के बाद एक प्रखंड के बच्चे वापस घर जा रहे थे। इसी बीच हारने वाले प्रखंड के छात्रों ने उन जीतने वाले छात्र-छात्राओं को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। इस मामले में डीएम एसपी से कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं थाने में आवेदन भी दिया गया है।

Related Articles

मैच में खेल रहे थे फाउल
पूरा मामला कुछ यूं है कि बिहार शिक्षा विभाग की तरफ से कैमूर में मशाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। इसी दौरान ये कंपटीशन भभुआ के पटेल कॉलेज के फील्ड में चल रहा था। प्रतियोगिता में कबड्डी का खेल खेला जा रहा था। मैच दुर्गावती और रामपुर प्रखंड के बीच था। अंडर 16 के इस कबड्डी मैच में ही बवाल शुरू हुआ। रामपुर प्रखंड के खिलाड़ियों का आरोप था कि दुर्गावती प्रखंड के खिलाड़ी जान बूझ कर फाउल खेल रहे हैं। रामपुर के खिलाड़ियों को चोटिल किया जा रहा है।

सबकुछ करके भी हार गए दुर्गावती प्रखंड के खिलाड़ी
आरोप था कि रेफरी भी इस फाउल को नजरअंदाज किए जा रहा था। आरोप है कि इतना सबकुछ करने के बाद भी दुर्गावती प्रखंड के खिलाड़ी मैच हार गए। इसके बाद रामपुर प्रखंड के खिलाड़ी मैच जीत कर भभुआ की तरफ निकलने लगे, जहां उनके ठहरने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन वो वहां पहुंचते, इससे पहले ही दुर्गावती वन विभाग दफ्तर के पास उन्हें वहां के खिलाड़ियों और उनके बुलाए गुंडों ने घेर लिया। इसके बाद बीच सड़क पर रामपुर प्रखंड के खिलाड़ियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया।

गुंडे बुला जीतने वाली टीम को पिटवाया
इस मारपीट में कई खिलाड़ी जख्मी हो गए। इसके बाद सभी का इलाज भभुआ सदर अस्पताल में कराया गया। इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। उधर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने इसे प्रशासन की लापरवाही करार दिया। उन्होंने डीएम एसपी से कार्रवाई की मांग की है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!