A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशदेश

*हिन्दू महासभा ने आगरा के प्रतिष्ठित समाज सेवी गौरव सिन्हा को जिला अध्यक्ष के पद पर किया मनोनीत

*हिन्दू महासभा ने आगरा के प्रतिष्ठित समाज सेवी गौरव सिन्हा को जिला अध्यक्ष के पद पर किया मनोनीत*

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी 

अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने आगरा जिले के प्रमुख समाज सेवी गौरव सिन्हा की संगठन के प्रति आस्था और कर्मठता देखते हुए उनके सनातन धर्म संस्कृति के लिए किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुएआगरा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा के पद से पदोन्नति करके गौरव सिन्हा को जिला अध्यक्ष आगरा मनोनीत किया गया है

इस अवसर पर बल्केश्वर नगर स्थित अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा और प्रदेश महामंत्री विवेक गर्ग ने नव नियुक्ति जिला अध्यक्ष गौरव सिन्हा को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा,प्रदेश महामंत्री विवेक गर्ग , मानसी चौहान जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, महानर अध्यक्ष पूजा अग्रवाल,शिवम अग्रवाल कृष्णा गर्ग, शिवानी गर्ग, शांतुन ने नव नियुक्ति जिला अध्यक्ष गौरव सिन्हा जी को बधाई दी

Related Articles

नव नियुक्ति जिला अध्यक्ष ने भी सभी का आभार व्यक्त किया और सभी को भरोसा दिया कि, आगरा जिले में संगठन का विस्तार करके संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे, और जल्द हिन्दू महासभा की बैठक बुलाकर नए और पुराने सदस्यों को एक साथ कर नई कार्यकारिणी गठित कर नई जिम्मेदारी दी जाएगी। अखिल भारत हिन्दू महासभा का आगरा मै एक अपना कार्यालय स्थापित कर ब्रज छेत्र को मजबूत करने का आधार केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा।

Show More
Check Also
Close
Back to top button