मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
अवैध हिरासत और रंगदारी मामला: सुरेरी के निलंबित SHO दिव्य प्रकाश सिंह और साथी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित*बरेली महानगर Aimim ने ग्यारहवीं के मौके पर गौसपाक के झंडे पर फूलो की चादर पेश की*सीतापुर में ब्लॉक स्तरीय ग्राम बैगा और सरपंचों की बैठक, बैगा संस्कृति के संरक्षण पर विशेष मंथन,,,,जल संरक्षण एवं फसल विविधीकरण पर जोर, किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने किया प्रेरित पीपलपानी में बायो रिसोर्स सेंटर का शुभारंभ, किसानों को मिला आधुनिक एवं प्राकृतिक कृषि का मापांढुर्णा में कलेक्टर की मैराथन बैठकें : राजस्व प्रकरणों में विलंब पर सख्ती, कृषि योजनाओं की समीक्षा और तीन आश्रितों को अनुकंपा नियुक्तिराजस्व प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं होगा – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ*विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समापन कार्यक्रम संपन्न*हमीरपुर :जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश; विकास कार्यों की रैंकिंग टॉप-10 में लाने के दिए आदेशहमीरपुर :मेगा विधिक जागरूकता शिविर के सफल आयोजन को लेकर विभागीय समन्वय बैठक आयोजितहमीरपुर :जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की पहली जनसुनवाई, जनसमस्याओं के समयबद्ध एवं स्थायी निस्तारण पर दिया जोर, अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देशअवैध हिरासत और रंगदारी मामला: सुरेरी के निलंबित SHO दिव्य प्रकाश सिंह और साथी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित*बरेली महानगर Aimim ने ग्यारहवीं के मौके पर गौसपाक के झंडे पर फूलो की चादर पेश की*सीतापुर में ब्लॉक स्तरीय ग्राम बैगा और सरपंचों की बैठक, बैगा संस्कृति के संरक्षण पर विशेष मंथन,,,,जल संरक्षण एवं फसल विविधीकरण पर जोर, किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने किया प्रेरित पीपलपानी में बायो रिसोर्स सेंटर का शुभारंभ, किसानों को मिला आधुनिक एवं प्राकृतिक कृषि का मापांढुर्णा में कलेक्टर की मैराथन बैठकें : राजस्व प्रकरणों में विलंब पर सख्ती, कृषि योजनाओं की समीक्षा और तीन आश्रितों को अनुकंपा नियुक्तिराजस्व प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं होगा – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ*विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समापन कार्यक्रम संपन्न*हमीरपुर :जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश; विकास कार्यों की रैंकिंग टॉप-10 में लाने के दिए आदेशहमीरपुर :मेगा विधिक जागरूकता शिविर के सफल आयोजन को लेकर विभागीय समन्वय बैठक आयोजितहमीरपुर :जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की पहली जनसुनवाई, जनसमस्याओं के समयबद्ध एवं स्थायी निस्तारण पर दिया जोर, अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश
A2Z सभी खबर सभी जिले की

घायल अवस्था में मिले एक अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

घायल अवस्था में मिले एक अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
WhatsApp Facebook


जहानाबाद। जिले के काको थाना क्षेत्र स्थित हाजीपुर के पास सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले एक अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना रविवार की है। राहगीरों की सूचना पर एक ऑटो चालक घायल को जहानाबाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. एमडी अंबर ने जांच के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र मध्यम आयु वर्ग की बताई जा रही है, हालांकि उसकी आधिकारिक पहचान अब तक नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। नगर थाना प्रभारी उमेश प्रसाद ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के लिए विभिन्न थानों से संपर्क किया जा रहा है और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि मृतक हिलसा थाना क्षेत्र के अग्नू बीघा गांव का निवासी हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। थाना प्रभारी ने कहा कि परिजनों की पहचान और सत्यापन के बाद ही मृतक की आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी।
पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।