दौसाराजस्थान

साहित्यकार डॉ.राजेन्द्र यादव की पुस्तक ‘यादें शेष’ का हुआ विमोचन

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास

दौसा। साहित्यिक ट्रस्ट आजाद कलम के तत्वावधान में दौसा के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राजेन्द्र सिंह यादव की पुस्तक ‘यादें शेष’ का रजत कैफे में विमोचन हुआ। कवि कुमार धर्मी ने बताया कि यह पुस्तक डॉ यादव द्वारा विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित आलेखों का संग्रह है। जिसमें ऐसे महिला-पुरुषों का जीवन परिचय है जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन, कला, शिक्षा, साहित्य, खेलकूद, राजनीति, संस्कृति, ऐतिहासिक व सामाजिक उत्थान के क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट योगदान से राष्ट्र का मान बढ़ाया है। यह पुस्तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष उपयोगी साबित होगी। इस दौरान आजाद कलम के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवल घुनावत, प्रांतीय अध्यक्ष अनुराग प्रेमी, कवि रामेश्वर प्रसाद करुण, कुमार धर्मी, गीतकार अशोक दीप एवं समाजसेवी ओमप्रकाश मीना आदि उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!