A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

बीच रोड पर मवेशिका जमावड़ा रोज हो रहे हैं हादसा

लोकेशन जिला राजगढ़ ब्यावरा मध्य प्रदेश सारंगपुर भ्याना

 

इंडिया न्यूज दर्पण से संवाददाता फूलचंद अहिरवार भ्याना

 

 

 

*भ्याना सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा:आवागमन होता है प्रभावित; जिम्मेदार ध्यान दें- दुर्घटना हुई तो जिम्मेदार कोन*

 

 

 

*सड़क पर गोवंश, दुर्घटनाओं से हो रही शिकार, राहगीर भी परेशान*

 

*अब घरों के बजाय सड़कों पर दिख रही गौमाता*

 

 

भ्याना—- वर्तमान समय मे गोवंश सबसे बुरी दशा गो माता की हो रही है । भूख के कारण कही भी गाये पालीथिन खाती देखी जा सकती है या कि सी चौराहे, रास्ते पर सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार हो रही है। गाये झुंड के रुप में नगर के सभी चौराहे व मुख्य मार्गो पर देखी जा सकती है। वहीं गांवो से भगाया हुआ गोवंश आज सड़क को अपना ठिकाना बनाये हुए है।

लेकिन हालात दिनों दिन बद से बदतर होते जा रहे हैं। हजारों एकड़ खाली पड़ी जमीन पर किसान कृषि करने लगे,दूसरी ओर जंगल कट कट कर वीरान हो गए। अब जानवरों के लिए चारा मिलना नसीब का खेल हो गया है।

जिसके चलते जानवर अब पेट भरने के लिए शहर और गांवों में घूमने लगे हैं। जबकि अब से कुछ साल पहले तक अधिकतर लोग मवेशी पालते थे। इनमें सर्वाधिक संख्या गौवंशी पशुओं की है। लोग अपने जानवरों को बांधकर रखते थे। आज वही सड़कों पर खुले घूमते रहते हैं। सवाल है आखिरकार ये मूक जानवर जाएं तो जाएं कहां। इस समय भ्याना की हर सड़क हर गली में आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। जिसके चलते दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ ने लगा है, सड़क हर जगह बीच सड़क पर घूमने वाले आवारा पशु अब गांव की जनता के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं। जिस पर शासन प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा। जिसके चलते आम जनता के साथ साथ किसान भी परेशान हैं। जिसकी खड़ी फसल में जानवरों का झुंड चला गया, समझो उस खेत मे फसल पैदा होना अब नामुकिन है। लोगों का कहना है अब जरूरत है शासन प्रशासन इन मूक जानवरों के बारे में सोचे, नही तो रखरखाव के अभाव में धीरे धीरे यह प्रजातियां भी विलुप्त न हो जाएं। क्योंकि दिनों दिन मवेशी बाजार बंद हो रहे हैं। लोग पशुओं को घरों में पालना बंद कर रहे हैं।

वर्षा के दिनों में जब खेतों में फसल बढ़ने लगती है तो इन गायों से फसल को नुकसान न हो इसलिए गायों को खेतों से भगाकर कर अपने गांव से बाहर कर दिया जाता है जब इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों से बात करना चाहे तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!