
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार तहसील संगठन मनावर की तहसील स्तरीय कार्यकर्ता गोष्टी गायत्री शक्तिपीठ पटेल कॉलोनी में संपन्न हुई। हंसा जायसवाल, रंजना भालके द्वारा वेद माता गायत्री का पूजन एवम दीपक प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। बैठक में गायत्री परिवार के जिला संयोजक हीरालाल पाटीदार एवम तहसील संयोजक गिरधारी लाल मालवीय के सानिध्य मे गायत्री परिवार की आगामी समय मे होने वाली गतिविधियों पर चर्चा की गई।
प्रवीण पाटीदार ने नवरात्रि पर्व पर अनुष्ठान साधना के बारे मे बताया। बादल भालके ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की जानकारी दी। जिला संयोजक हीरालाल पाटीदार ने ज्योति कलश रथ यात्रा, आगामी वर्ष में अखंड दीपक, एवम माताजी की जन्म शताब्दी कार्यक्रम में समय दान, अंश दान, आदि विषयों पर जानकारी दी। प्रताप सिंह अंचल को ज्योति कलश रथ यात्रा का तहसील प्रभारी बनाया गया। मोतीलाल वास्केल, भारत मंडलोई, तुकाराम मंडलोई आदि ने ज्योति कलश रथ यात्रा में समय दान की घोषणा की। प्रज्ञा गीत विजय सोलंकी ने दिया। गोष्टी में रमेश नरगेश, सुखदेव राठौर, भूरेसिंह सोलंकी, शोभाराम कनेल, अखिलेश जायसवाल टेमरिया वाले एवम देवरा, खंडलई, देवला, बनेडिया, पेरखड़, आदि गावो से आए गायत्री परिवार के कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन गिरधारी लाल मालवीय नेआभार डॉ धन्नालाल पाटीदार ने व्यक्त किया।