
शाजापुर, 25 मई 2024/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली (नालसा) के कार्यवाहक अध्यक्ष के द्वारा जिले में स्थापित समस्त जेलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट चाही गई है, जिसके पालन में म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर (सालसा) के निर्देशानुसार आज 25 मई 2024 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर श्री ललित किशोर के द्वारा जिला जेल शाजापुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री सिराज अली, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शाजापुर श्रीमती सुनयना श्रीवास्तव एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री फारूक अहमद सिद्दीकी उपस्थित रहे।

