

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर। लव जिहाद, धर्मांतरण एवं दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचकर हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजूदास महाराज एवं पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल पहुंचकर न्याय दिलाने के लिए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने परिवार के सदस्यों को बिना भय एवं दबाव के अदालती कार्यवाही में सहयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि बेटियों के साथ इस तरह की दरिंदगी और जबरन धर्मांतरण का दबाव किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि वह इस मामले में शासन-प्रशासन से बात कर दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे। पूर्व सांसद ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए प्रशासन से मांग की।