A2Z सभी खबर सभी जिले कीहरियाणा

अनुसूचित जाति वर्ग ए महापंचायत

अनुसूचित जाति वर्ग – ए महापंचायत हरियाणा (DSC) के प्रतिनिधि मंडल ने इनेलो सुप्रीमो श्री ओमप्रकाश चौटाला और श्री अभय चौटाला से उनके गुरुग्राम आवास पर भेंटवार्ता की । प्रतिनिधि मंडल में वर्ग ए महापंचायत के प्रदेशाध्यक्ष स्वदेश कबीर, धानक समाज के प्रदेशाध्यक्ष धरमबीर डाबला, गुरुग्राम के संयोजक धर्म दास वाल्मीकि, रोहतक के संयोजक विक्रम किराड़, अंबाला से प्रदीप वाल्मीकि, पाला सांस , भारत भूषण किराड़, प्यारे सिंह कटारिया, रणबीर ओड, ठेकेदार सोनसिंह,दिल्ली के उद्योगपति बारूराम वाल्मीकि मुख्यरूप से शामिल थे ।
स्वदेश कबीर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि बीजेपी द्वारा अंबाला और सिरसा की आरक्षित दोनो टिकट एक जाति विशेष को देने से डीएससी समाज में भारी रोष है और अब कांग्रेस भी ऐसा ही कर रही है । अतः राजनैतिक समीकरण को देखते हुए इनेलो सिरसा से धानक समाज को टिकट दे और अंबाला से वाल्मीकि समाज को मैदान में उतारे ।
ऐसा करने पर पूरा डीएससी समाज इनेलो के साथ जुड़ेगा और पार्टी को मजबूती मिलेगी ।
1 घंटा चली वार्ता में सभी पहलुओं पर गंभीरता दिखाते हुए श्री ओमप्रकाश चौटाला और श्री अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हमने धानक और वाल्मीकि सहित वर्ग ए की जातियों को हमेशा सम्मान दिया है और आगे भी देते रहेंगे ।
उम्मीद है की सिरसा की टिकट धानक समाज को मिलेगी और अंबाला की वाल्मीकि समाज को मिलेगी। ।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!