A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

रामपुर में नकाबपोशो ने सीसीटीवी कैमरे किए चोरी

नकाबपोश चोरों ने तीन स्थानों को बनाया निशाना

बानसूर के रामपुर में दो नकाबपोश चोरों ने 19 जून की रात 12:30 बजे तीन अलग-अलग स्थानों से सीसीटीवी कैमरे चुरा लिए। चोरों ने आदर्श सैनी स्कूल के बाहर लगे कैमरे, स्कूल के खेल मैदान के पास राजेंद्र शर्मा के मकान का कैमरा और बाईपास रोड पर स्थित एक दुकान के दो कैमरो को निशाना बनाया।

स्कूल संचालक रोहिताश्व सैनी ने बताया कि चोरों ने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था, लेकिन स्कूल की दीवार पर लगे कैमरे में दोनों युवक कैमरा चोरी करते हुए स्पष्ट रूप से दिख रहे हैं। घटना स्थल एसबीआई बैंक के नजदीक होने के बावजूद पुलिस में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

एक ही रात में तीन जगह से कैमरे चोरी होने से क्षेत्र के लोगों में असुरक्षा की भावना जाग गई है। लोगों को अब अपने सुरक्षा की चिंता सताने लगी है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!