
पुलिस थाना बासदयाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम नीमूचाना में हुए जघन्य हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी करणसिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहन अनुसंधान किया जा रहा है।
महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर श्री अजयपाल लाम्बा IPS और उप महानिरीक्षक पुलिस श्री राजन दुष्यन्त IPS ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैभव शर्मा के सुपरविजन में व दशरथ सिंह आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत्त बानसूर के निर्देशन में प्रदीप सिंह उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना बासदयाल के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन कर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी करणसिंह को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी ने जमीनी विवाद के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।