

मुख्य अतिथि श्रीमती कुमारी भास्कर की गरिमामयी उपस्थिति मे इसी संकल्प के साथ सरायपाली ब्लाक के सिंघोड़ा ग्राम में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और जनभागीदारी के साथ मनाया गया । यह आयोजन जनजागरूकता और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम साबित हुआ ।

कार्यक्रम मे गांव के शासकीय विद्यालय मैदान मे पौधे रोपे गए।
श्रीमती कुमारी भास्कर ने संबोधित करते हुए कहा —
“पेड़ धरती के फेफड़े हैं। वृक्षों से न केवल जीवन चलता है, बल्कि हमारी संस्कृति और भविष्य की नींव भी बनती है। एक-एक पौधा लगाकर उसे बड़ा करना ही सच्चा पर्यावरण संरक्षण है।”
जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रकाश पटेल ने कहा —
“पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्य नहीं, यह सतत यात्रा है। सभी की भागीदारी बताती है कि अब हरियाली की जिम्मेदारी केवल सरकार या संगठन की नहीं, बल्कि समाज की भी है।”
जनपद उपाध्यक्ष मुकेश धर्मेंद्र चौधरी ने कहा —
“हम सबको मिलकर यह सुनिश्चित करना है कि हर लगाया गया पौधा जीवित रहे। बच्चों की यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत संदेश है।”
वन मंडल अधिकारी श्री प्रत्युष तांडे ने कहा कि ऐसे आयोजनों में पूरा समाज और लोगो को एकत्र करके हम पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस योजना बना सकते है। संस्था लगातार जल जंगल जमीन के लिए सार्थक कदम उठा रही है। हम सभी को भी इसका हिस्सा बनना होगा। हमारा वन क्षेत्र कितना सुंदर और पर्यटन का क्षेत्र है। इसे बचाना होगा। हम स्कूल से इसकी शुरुवात करेंगे ।
पौधारोपण में शामिल रहे मुख्य पौधे:
आम, जामुन, आंवला, अमरूद, गुलमोहर, पीपल, बरगद, करंज, महोबिनी, बहेरा जैसे पौधे लगाए गए, जो न केवल पर्यावरणीय दृष्टि से उपयोगी हैं, बल्कि इनमें से कई औषधीय और फलदार भी हैं।
इस आयोजन ने यह सिद्ध किया कि जब समाज, प्रशासन और संस्थाएं एकजुट होकर कार्य करें, तो हरियाली और जागरूकता का बीज न केवल धरती पर, बल्कि बच्चों के मन में भी अंकुरित होता है।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने हरेक पौधे की निगरानी और देखरेख के लिए जिम्मेदारी लिए।
जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश पटेल जी जनपद उपाध्यक्ष मुकेश धर्मेंद्र चौधरी जी राजेश मेहेर जी उद्यावनंद जी यशोदा नायक जी जनपद सदस्य बरीहा जी पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप साहू जी और वन विभाग के प्रत्युष तांडे एवं समस्त स्टाफ ग्राम पंचायत सचिव ग्राम पंचायत की सरपंच आदि उपस्थित रहे ।
