A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकौशाम्बी

कौशांबी सैनी कोतवाली के कनवार बॉर्डर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें दबकर खलासी की मौत हो गई

अनियंत्रित डीसीएम पलटा,इलाज के दौरान खलासी की मौत

 कौशांबी सैनी कोतवाली के कनवार बॉर्डर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें दबकर खलासी की मौत हो गई।

ब्यूरो रिपोर्ट: प्रभाकर मिश्र/अखंड भारत न्यूज़ 

कौशाम्बी सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार बॉर्डर के पस  राष्ट्रीय मार्ग पर डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई घटनाक्रम के मुताबिक डीसीएम चालक विष्णु पुत्र अर्जुन निवासी रॉरी थाना किशुन पुर फतेहपुर अपने गांव के खलासी रामकरण 28 वर्ष पुत्र जय सिंह यादव के साथ कानपुर से परचून का सामान लादकर प्रयागराज जा रहा था कनवार बॉर्डर के पास डीसीएम का झूला टूट गया जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर केन जाने वाली सड़क पर पलट गया ।गाड़ी पलटने से ड्राइवर और खलासी दब गए ।राहगीरों और आसपास निवास करने वालों का मजमा लग गया राहगीरों और मौके पर पहुंची पुलिस के सहयोग से ड्राइवर और खलासी को गाड़ी के नीचे से कड़ी मशक्कत से निकाल कर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया ,सिराथू सीएचसी के डॉक्टरों ने गंभीर घायल रामकरण को जिला अस्पताल भेज दिया जहां उपचार के दौरान रामकरण की मौत हो गई वहीं ड्राइवर विष्णु का अझुवा स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है ।अझुवा चौकी पुलिस ने मृतक रामकरण के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!