A2Z सभी खबर सभी जिले कीमहाराष्ट्रमुंबई

आज महाराष्ट्र दौरे पर होंगे अमित शाह, बीजेपी की चुनावी बैठकों और रैलियां में लेंगे हिस्सा…

अमित शहा महाराष्ट्र दौरा

निलेश सुरेश मोकले -मुंबई [महाराष्ट्र ]

महाराष्ट्र केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी की चुनाव संबंधी बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पांच मार्च को महाराष्ट्र के अकोला, जलगांव और छत्रपति संभाजीनगर जाएंगे. पार्टी के प्रदेश इकाई के प्रमुख ने शनिवार को यह जानकारी दी. इस साल अप्रैल या मई में लोकसभा चुनाव होने की संभावना है.

बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा कि शाह मंगलवार सुबह 11 बजे अकोला में बीजेपी की चुनाव प्रबंधन समिति और उसकी कोर समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें चंद्रपुर, बुलढाणा, अकोला, यवतमाल, वर्धा और अमरावती लोकसभा क्षेत्रों पर चर्चा की जाएगी. उन्होंने बताया कि अकोला के बाद शाह जलगांव जाएंगे, जहां वह अपराह्न दो बजे युवाओं के सम्मेलन ‘महा युवा सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे.

रैली को करेंगे संबोधित
उन्होंने बताया कि इसके बाद पूर्व बीजेपी प्रमुख शाम छह बजे छत्रपति संभाजीनगर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे. उन्होंने कहा कि शाह के दौरे से एक दिन पहले बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा चार मार्च को नागपुर में ‘नमो युवा सम्मेलन’ में युवाओं को संबोधित करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र से लगभग एक लाख युवा इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.’

Related Articles

बावनकुले ने कहा कि बीजेपी युवाओं से भारत के विकास के उनके दृष्टिकोण के बारे में राय मांगेगी, जिसे बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र में शामिल करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा. बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ‘नारी शक्ति वंदना’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘नारी शक्ति वंदना’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. बता दें, लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी राज्य में सक्रीय हो गई है.

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!