A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

अनियंत्रित ट्रेलर दुकान में घुसी, हादसे में बाल बाल बचे चालक

 

जौनपुर।बक्शा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जौनपुर – रायबरेली राजमार्ग पर फतेहगंज बाजार में बुधवार की रात खाली ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक दुकान के अगले हिस्से को तोड़ती हुई दूसरे दुकान में जा घुसी। दुर्घटना में किसी को चोट नहीं लगी। ट्रक चालक बाल बाल बच गए। दोनों दुकानदारों का भारी नुकसान हुआ।

 

Related Articles

बेतिया विहार निवासी मुकेश कुशवाहा व कुशीनगर

जिले के सेवरही गांव निवासी हरिहर राजभर दोनों ट्रेलर गाड़ी के चालक है। खाली गाड़ी लेकर वे सतना मध्य प्रदेश जा रहे थे। चालक हरिहर की माने तो रात लगभग डेढ़ बजे फतेहगंज बाजार में सामने से तेज रफ्तार में आ रही गाड़ी और एक ओवरटेक कर रही गाड़ी से बचने के चक्कर में ट्रेलर गाड़ी अनियंत्रित होकर साइडर पर चढ़ सड़क किनारे स्थित बढ़ौना गांव निवासी शंभु शंकर मौर्य के जूते चप्पल की दुकान के अगले हिस्से को तोड़ती हुई रंजीत मौर्य के गिफ्ट सेंटर व सिलाई कड़ाई सेंटर की दुकान में जा घुसी। दोनो दुकानदारो को भारी नुकसान हुआ। हादसे में दोनों चालक को हल्की फुल्की चोटे आई दोनों बाल बाल बच गए। सूचना पर मौके पर पहुंची बक्शा थाने की पुलिस दोनों चालको को थाने लाकर पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई।

Show More
Back to top button