A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

कैमूर पुलिस ने झुठे अपहरण कांड का किया खुलासा

नशे की हालत में अपहरण की रची थी साजिश

vande bharat live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम की रिपोर्ट 

कैमुर भभुआ

पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, कैमूर (भभुआ) दिनांक-22.06.24

 

Related Articles

कैमूर पुलिस ने झूठे अपहरण कांड का किया खुलासाः-

 

दिनांक- 20.06.24 को बेलांव थानाअन्तर्गत डायल-112 पर कॉल कर बताया गया कि ग्राम उचिनर से एक लगभग 13 वर्ष के किशोर का अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा अपहरण कर पहाड़ पर ले जाया गया है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु डायल 112 की टीम द्वारा त्वरित घटनास्थल पर पहुंचकर किशोर को बरामद कर प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र रामपुर में ईलाज हेतू भर्ती कराया गया। पुलिस द्वारा किशोर से पूछताछ के क्रम में बताया गया कि अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा मुझे हांथ पैर एवं मूंह बाँधकर पहाड़ पर अपहरण के लिए ले जाया जा रहा है।

 

बेलांव थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि कुछ संदेह होने के कारण किशोर से गहराई से पूछताछ किया गया तो उसके द्वारा बताया गया कि मैं अपने परिजन के साथ ननिहाल ग्राम उचिनार घूमने जा रहा था। रास्ते में बगीचा में मैं और मेरे चाचा ने मिलकर ज्यादा तार का नीरा का सेवन कर लिए थे और फोन पर बात करते हुए पहाड़ की ओर जाने लगे। पहाड़ पर कुछ उचाई पर जाने से नशा आ गया जिससे हम बेहोश हो गये। कुछ देर बाद नींद खुली तो अपने परिजन के डाँट से बचने के लिए हमने अपने आप को अपहरण करने का झूठी कहानी रचा था। जिसे पुलिस द्वारा इस मामले को पुरी तरह से फर्जी बताया गया।

 

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!