A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

आरईएस शहडोल में पदस्थ बाबू के ऊपर लगे दलाली के आरोप….

आरईएस शहडोल में पदस्थ बाबू के ऊपर लगे दलाली के आरोप….

शहडोल से बंदेभारत लाइव टीवी न्यूज के लिए शुभम सिंह बिसेन की रिपोर्ट

शहडोल संभाग में स्थित आरईएस के संभागीय कार्यालय में पदस्थ क्लार्क पर दलाली के आरोप लगे हैं।
सूत्रों के मुताबिक बताया जाता है की नव नियुक्त क्लार्क ने अनुकंपा नियुक्ति का जिम्मा अपने कंधों पर उठा रखा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरईएस शहडोल में पदस्थ क्लार्क अनिल कुमार कोल वहीं पदस्थ श्री वर्मा के सहयोग से किसी अन्य व्यक्ति की अनुकंपा नियुक्ति के कार्य में नोटों के दम पर जोर आजमाइश करने में लगे हुए हैं। उपरोक्त अनुकंपा नियुक्ति का मूल्य 15000/ रुपए तय किया गया जिसमे बतौर नज़राना कुछ रकम का भुगतान भी किया जा चुका है।
हालांकि उपरोक्त आरोपों की पुष्टि हम नहीं करते।
अब लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है यह तो जांच का विषय है।

कौन हैं क्लार्क?
आपको जानकारी के लिए बता दें की दिन भर शराब के नशे में धुत्त रहने वाले क्लार्क खुद अनुकंपा नियुक्ति के दौरान पर्यवेक्षण अवधि में कार्यरत हैं।

Related Articles
Show More
Back to top button