A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026 में रचनात्मक संवाद का सशक्त मंच बना आयोजन

जमशेदपुर।

प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026 के अवसर पर उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम श्री कर्ण सत्यार्थी ने ख्यातिप्राप्त साहित्यकारों, लेखकों एवं कलाकारों की प्रस्तुतियों को ध्यानपूर्वक सुना और उनसे सार्थक संवाद किया। इस दौरान उन्होंने साहित्य, कला एवं संस्कृति की विविध विधाओं को नजदीक से समझते हुए रचनात्मक अभिव्यक्तियों की सराहना की।

उपायुक्त श्री सत्यार्थी ने कहा कि साहित्य उत्सव समाज को विचार, संवेदना और सृजनात्मकता से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह उत्सव लेखकों, कलाकारों और पाठकों के बीच निरंतर संवाद को प्रोत्साहित करेगा तथा सांस्कृतिक समृद्धि को नई दिशा देगा। साथ ही उन्होंने युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में साहित्य और कला के प्रति रुचि विकसित करने में सहायक होते हैं।

साहित्य उत्सव में विभिन्न सत्रों के माध्यम से कविता-पाठ, कथा-वाचन, विचार-विमर्श एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रभावित किया। आयोजन ने पूर्वी सिंहभूम को साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।

Related Articles

— आनंद किशोर

ब्यूरो चीफ, अखंड भारत न्यूज़

ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन

 

Show More
Back to top button