A2Z सभी खबर सभी जिले की

मां तुझे प्रणाम योजना के तहत पांढुर्णा के 9 युवा तनोट माता मंदिर व लोंगेवाला बॉर्डर के लिए रवाना

मां तुझे प्रणाम योजना के तहत पांढुर्णा के 9 युवा तनोट माता मंदिर व लोंगेवाला बॉर्डर के लिए रवाना

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – मध्यप्रदेश शासन की मां तुझे प्रणाम योजना के तहत पांढुर्णा जिले के 9 बालकों का दल रविवार को राजस्थान स्थित तनोट माता मंदिर एवं भारत-पाकिस्तान सीमा लोंगेवाला बॉर्डर के लिए रवाना हुआ। जिले का यह दल सोमवार को भोपाल में अन्य जिलों के दलों के साथ शामिल होकर बॉर्डर के लिए आगे रवाना हुआ।

Related Articles

जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ एवं जिला खेल अधिकारी श्री कृष्ण कुमार चौरसिया, जिला प्रभारी श्री योगेश ढोके के मार्गदर्शन में यह दल रवाना हुआ। मां तुझे प्रणाम योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं के मन में राष्ट्रीय भावना को विकसित करना है, ताकि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

इस अनुभव यात्रा में पांढुर्णा जिले से श्याम दलवी, अभिषेक उईके, चंदन देशमुख, सम्यक देशभ्रतार, गौरव रंगारे, बलराम गोस्वामी, अध्ययन चौधरी, देवेन्द्र चौधरी एवं अश्विन चौधरी शामिल हैं।

इस अनुभव यात्रा के लिए दल को जिला युवा खेल कल्याण विभाग तथा सभी इकाई के अधिकारियों एवं युवाओं द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!