A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आचार संहिता हटते ही 3 IAS का ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होते ही सामान्य प्रशासन विभाग ने 3 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। लोकसभा चुनाव में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रहे 2011 बैच के IAS नीलेश क्षीरसागर को कांकेर जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले क्षीरसागर को संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

वहीं, 2012 बैच के IAS अभिजीत सिंह को गृह और जेल विभाग का विशेष सचिव बनाया है। इससे पहले वे कांकेर के कलेक्टर थे। इनके अलावा, 2021 बैच के IAS वासु जैन को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से ट्रांसफर कर योजना और आर्थिक सांख्यिकी विभाग का अवर सचिव बनाया गया है।

Related Articles
Show More
Back to top button