A2Z सभी खबर सभी जिले की

यातायात विभाग ने ऑटो यूनियन की ली बैठक, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

नीमच। डीजीपी द्वारा जारी दिशा निर्देशो के पालन के संबंध में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया,नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन, उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री वैशाली सिंह के निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी सुश्री उर्मिला चौहान मय यातायात विभाग द्वारा थाने पर ऑटो चालको की बैठक ली गई।बतादे की ऑटो चालकों को द्वरा बस, ट्रेन एंव अन्य साधन से आने वाली सवारी के उतरने पर तुरन्त सवारी को ऑटो में बिठाने हेतु ऑटो चालकों द्वारा सवारी के आसपास चक्कर लगाते हुये भीड़ लगा दी जाती है, जिससे सवारीयों को समस्या का सामना करना पडता है। जिसको लेकर बैठक में ऑटो चालकों को सवारी ऑटोस्टेण्ड से ही बिठाने के संबंध में समझाईश दी गई, साथ ही सभी ऑटो चालकों को निर्देशित किया गया कि वो अपने ऑटो पर यूनिक कोड 15 दिवस के भीतर थाना यातायात से प्राप्त कर ऑटो पर चस्पा करना सुनिश्चित करेगें। अक्सर देखने में आता है कि कई बार यात्रा के दौरान ऑटो सवारी जल्दबाजी में अपना सामान ऑटो में छूट जाने या किसी प्रकार की घटना घटित हो जाने की स्थिति में यात्रियों को ऑटो के नम्बर व ड्राईवर का नाम आदि पता नही होने से असुविधाओं का सामना करना पडता है ऐसी स्थिति में ऑटो पर लगे यूनिक कोड बताने पर संबंधित ऑटो की संपूर्ण जानकारी थाना यातायात से प्राप्त की जा सकेगी।इस संबंध में बैठक में सभी ऑटो चालकों हेतु यूनिक कोड चस्पा करना अनिवार्य किया गया है, साथ ही सभी ऑटो चालकों को संपूर्ण दस्तावेज पूर्ण रखने, निर्धारित यूनिफार्म में रहने एंव ऑटो को निर्धारित ऑटो स्टैंड पर खड़ा करने व यातायात के नियमों का पालन करने कि समझाईश दी व हिदायत दी की नियमों का उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ।जिला पुलिस नीमच ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमो का उल्लंघन कर वाहन ना चलाएं अन्यथा आपके विरुद्ध उचित वैधानिक दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी व यातायात को सुचारू रूप से चलाने में नीमच पुलिस का सहयोग करेंगे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!