A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

(झाँसी) : विवाह घर में एक समाज का कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद विवाह संचालक ने सदर्त्यां से भुगतान माँगा तो उन्होंने बाद में देने की बात कही

(झाँसी) : विवाह घर में एक समाज का कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद विवाह संचालक ने सदर्त्यां से भुगतान माँगा तो उन्होंने बाद में देने की बात कही। इसी को लेकर वहाँ विवाद हो गया। भुगतान नहीं करने पर संचालक ने विवाह घर में ताला जड़ दिया और रुपये देने के बाद ही सामान उठाने को कहा। इसके बाद वह घर आ गये। तभी समाज के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस विवाह संचालक के घर पहुँची और उसे मौके पर चलने को कहा। परिजनों का आरोप है कि पुलिस धमकाते हुये पिता को विवाह घर पर लेकर गयी, जहाँ तबीयत खराब होने पर उनकी मौत हो गयी।

समथर थानाक्षेत्र के चौपड़ बाजार निवासी 70 वर्षीय ओमप्रकाश अग्रवाल (लल्लू पंसारी) का समथर-मोठ रोड पर गल्ला मण्डी के पास एक विवाह घर है। आज विवाह घर में एक समाज का सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद ओमप्रकाश ने समाज के सदस्यों से भुगतान करने को कहा तो सदस्यों ने बाद में भुगतान करने की बात कही। ओमप्रकाश ने कहा कि पहले भुगतान करो, इसके बाद सामान निकालने देंगे। इतना कहते – ही ओमप्रकाश ने विवाह घर में ताला ■ डलवा दिया और घर आ गये। इससे न गुस्साये समाज के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। ओमप्रकाश के बेटे ने बताया कि पिता विवाह घर में ताला लगाने के बाद घर आ थे, तभी पुलिस आयी और धमकाने लगी।पुलिस पिता को विवाह घर चलने की कहने लगी। पिता ने कहा कि चाबी उठाने दो फिर चल रहे तो पुलिस ने फिर धमकाया। पुलिस जबरन पिता को अपने साथ ले गयी। वहाँ अचानक उनकी तबीयत खराब हो गयी। आनन-फानन में पुलिस पिता को लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुँची, वहाँ से चिकित्सकों ने सीएचसी ले जाने को कहा। सूचना पाकर वंह लोग भी पहुँच गये। पुलिस पिता को लेकर मोठ सीएचसी पहुँची, जहाँ से उन्हें झाँसी रिफर कर दिया गया। पुलिस पिता को लेकर मेडिकल कॉलिज आयी।

झांसी से मुकेश कुशवाहा की

Related Articles
Show More
Back to top button