A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेझारखंडसरायकेला

सुधीर कुमार का निधन से कला जगत के एक अध्याय का हुआ अंत

बानेश्वर  महतो

बानेश्वर महतो

चांडिल : नीमडीह प्रखंड अंतर्गत जामडीह गांव निवासी साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त सह मानभूम शैली के अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त छऊ नृत्य कलाकार 92 वर्षीय सुधीर कुमार का रविवार को अपने निवास स्थान जामडीह गांव में निधन हो गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र अंतराष्ट्रीय छऊ नृत्य प्रशिक्षक सह कलाकार उस्ताद अधर कुमार ने मुखाग्नि दी। सुधीर कुमार पहला बार 1984 में जापान व दक्षिण कोरिया में मानभूम शैली के छऊ नृत्य का प्रदर्शन शुरू किया। उन्होंने डेढ़ महीने दोनों देशों के 20 से अधिक मंच को अपने अद्वितीय कलाविद्या से सुशोभित किया। उसके बाद 1991 से लगातार फ्रांस, स्वीटजरलैंड, जर्मनी, इटली, युगोस्लाविया, स्पेन आदि दर्जनों देशों में छऊ नृत्य का प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण देने का कार्य करते थे। वे नृत्य, वाद्य, संगीत आदि कलाओं में निपुण थे। देश विदेश में उनके प्रशिक्षण दिया गया सैकड़ों छऊ कलाकार आज भी दर्शकों का मनोरंजन करते हुए देश का नाम रौशन कर रहे हैं। जामडीह के ग्राम प्रधान सह छऊ नृत्य कलाकार डा पूर्ण चंद्र कुमार ने कहा कि उनके निधन से कला जगत का प्राचीन लोककला का एक अध्याय समाप्त हो गया और अपूरणीय क्षति हुई। विदेश के माटी में नृत्य की सतरंगी छटाओं से वे दर्शकों को मोहित करते थे।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!