
जीविका, गया
15 अप्रैल 2024, गया जिले में 19 अप्रेल को चुनाव होना निर्धारित है। जिला प्रसाशन के निर्देशनुसार कई क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए विभिन्न माध्यमों से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जगह-जगह जागरूकता रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जीविका दीदियां एक अहम् भूमिका निभा रही है। वह सामुदायिक संगठनों द्वारा आयोजित होने वाली बैठकों में लेकर स्वच्छ मतदान के लिए स्वयं तो शपत इ ही रही हैं। साथ सही आस-पास के लोगों को भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। वह लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व को जोर-शोर से भाग लेने आह्वाहन कर रही हैं। सामुदायिक संगठनें की पहुंच सुदूर गांवों तक है। इनके द्वारा सभी जगह मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
जिल परियोजना प्रबंधक जीविका के निर्देशनुसार विगत 1 मार्च 2024 से जीविका द्वारा गया में 45000 से अधिक समूह,1800 ग्राम संघठन तथा सभी 74 संकुल संघों की बैठकों में मतदाता जागरूकता के विषय में बताया गया। जीविका दीदियों ने हर समुदायिक बैठक में मतदान के अधिकार का प्रयोग करने पर चर्चा की। उनके द्वारा स्लोगन लिखे ताखियों एवं बैनर लेकर रैली निकली गई। लोगों को जागरूक किया गया। यह अभियान अभी जारी है।
बैठकों में मतदान में भाग लेने हेतु चर्चा एवं शपत के अतिरिक्त दीदियों द्वारा रैलियों, रंगोली कार्यक्रम, मेंहदी प्रियोगिता, आदि का आयोजन किया गया। इस सभी कार्यक्रमों में लगभग 250000 से अधिक जीविका दीदीयों ने प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया है |
जीविक दीदियों का नारा है। ”जो दे तुमको दारू नोट,उन्हनें न देना कोई वोट, जीविका ने ठना है, वोट डालने सबको जना है, पहले मतदान फिर जलपान” ऐसे ही नरों एवं स्लोगन का प्रयोग कर जीविका दीदियां इन दिनों लोगो को मतदान के लिए जागरूक करने का प्रयास कर रही हैं। वे मतदाताओं को वोट करने के महत्व को समझाने के साथ-साथ उन्हें वोट कैसे डालना है और कैसे अपने अधिकार का प्रयोग करना है, इसके बारे में भी जानकारी प्रदान कर रही हैं। वह सामुदायिक संगठनों की बैठकों में इसकी चर्चा कर रही हैं एवं समुदासयिक शपत का आयोजन कर रही हैं। जीविका दीदियां रैलियों, मेंहदी प्रतियोगिताओं, प्रभात फेरी, मशाल जुलूस आदि का आयोजन कर रही हैं।
गया जिले के सभी 24 प्रखंडों के प्रत्येक पंचायतों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिले में वर्त्तमान समय में 5 लाख से अधिक ग्रामीण महिलयें 45672 जीविका स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जीविका से जुड़ी हैं। 74 जीविका संकुल स्तरीय संघों, ग्राम संगठनों, टीएलसी एवं एफटीआईसी में विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
त्रिलोकी नाथ रिपोर्टर गया बिहार
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज