इंडि रैली पर भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता की गई आयोजित
इंडि गठबंधन पर लगाए गए कई आरोप

आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर इंडि रैली पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।
पत्रकार वार्ता को गौरा के विधायक प्रभात कुमार वर्मा द्वारा संबोधित किया गया। भाजपा गोंडा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि हम सभी ने रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के भाईचारा का डेली शॉप देखा। हमने देखा कि भ्रष्टाचारी किस घमंड में अपने भ्रष्टाचार को जस्टिफाई कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कहते हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ मगर इंडि गठबंधन के नेता कहते हैं कि भ्रष्टाचारियों को बचाओ। इंडि गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री मोदी जी पर चाहे कितने भी हमले कर ले प्रधानमंत्री मोदी रुकने वाले नहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए देश की 140 करोड़ जनता उनका परिवार है और मोदी जी अपने परिवार को भ्रष्टाचारियों से बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
जिसने जिसने देश को लूटा है उसे अब लौटना ही पड़ेगा यह मोदी की गारंटी है।
इंडि गठबंधन घोटालेबाजों की बारात है।यहां सब देश को लूटना चाहते हैं और यह भी चाहते हैं कि उसके भ्रष्टाचार पर चर्चा ना हो।
आम आदमी पार्टी कहती है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के समर्थन में रैली हो रही है। कांग्रेस कहती है कि यह किसी व्यक्ति के समर्थन में नहीं बल्कि पूरे गठबंधन की रैली है। कांग्रेस आम आदमी पार्टी दिल्ली में तो इलू इलू कर रही है लेकिन पंजाब में हम आपके हैं कौन हो रहा है।
पश्चिम बंगाल में ममता ने साथ लड़ने से इनकार कर दिया। बिहार में राजद ने अपने उम्मीदवार पहले घोषित कर दिए। कर्नाटक में उद्धव ठाकरे ने अपने उम्मीदवार पहले घोषित कर दिए। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को कोई भाव नहीं दे रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि इस घमंडीया गठबंधन के काम क्या है उनके काम है कि जितना हो सके लूटो। हर दिन एक नया झूठ बोलो।मोदी जी को गाली दो। देश को बदनाम करो। हिंदू धर्म को गाली दो। जमकर घोटाले करो। जांच एजेंसीया जब नोटिस दे तो इग्नोर करो। कार्रवाई हो तो कोर्ट पहुंचो।कोर्ट भी फटकार लगाई तो विक्टिम कार्ड खेलो। देश के लोकतंत्र पर खतरा बताओ। जनता को गुमराह करो। सारे चोर इकट्ठे हो जाओ जोर-जोर से बोलो छाती पीठ पीठ कर बोलो कि भ्रष्टाचार बचाओ।
इनकी टोली को देखिएगा तो पता चलेगा कि जो भ्रष्टाचारी हैं, वो भ्रष्टाचार के मामले में या तो जेल में है या बेल पर हैं। वह भ्रष्टाचार बचाओ रैली निकाल रहे हैं।
यह सारे लोग संदेशखाली की घटना पर चुप रहते हैं। उनके नेता देश तोड़ने की बात करते हैं लेकिन उसपर कार्यवाही के बजाय लोकसभा का टिकट देते हैं।
यह लोग देश की शक्ति का अपमान करते हैं। शाहजहां शेख जैसे अपराधी पर चुप रहते हैं। उदय निधि स्टालिन के सनातन विरोधी बयान पर चुप रहते हैं। रामचरितमानस के अपमान पर चुप रहते हैं। हिंदू देवी देवताओं के अपमान पर चुप रहते हैं।
प्रभात कुमार वर्मा ने आगे कहा कि उनके चेहरे देखिए हर एक चेहरे पर घोटाले और भ्रष्टाचार का काला धब्बा है। जेल में बंद नेताओं को कोर्ट भी जमानत नहीं दे रही है। सत्येंद्र जैन को जमानत देने से कोर्ट का इंकार है। मनीष सिसोदिया को जमानत कोर्ट नहीं दे रहा है। संजय सिंह को जमानत कोर्ट नहीं दे रहा है। केजरीवाल कोर्ट के आदेश पर रिमांड में है। हेमंत सोरेन को जमानत कोर्ट नहीं दे रहा है। कांग्रेस पार्टी के इनकम टैक्स की रिकवरी को दिल्ली हाई कोर्ट सही ठहरा रहा है। शाहजहां शेख पर कोर्ट ने स्वत संज्ञान लिया है।
विधायक ने कहा कि समाजवादी पार्टी को आप सब जानते हैं कि इसने किस तरह के भ्रष्टाचार किया है, इस बात को सारा देश जानता है। उनके परिवार वाद से उत्तर प्रदेश की जनता पीड़ित रही है।
सपा पार्टी कभी कांग्रेस को देश की सबसे भ्रष्टाचारी पार्टी कहा करती थी आज उन्हीं के साथ बनी हुई है।
सनातन धर्म और रामचरितमानस पर आपत्तिजनक बयान देने के बावजूद सपा अध्यक्ष ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर कोई कार्यवाही नहीं की।
अपने नाम में समाजवादी लेकर चलने वाले इस पार्टी के शीर्ष नेता को समाज और जनता की नहीं अभी तो सिर्फ अपने परिवार की चिंता है।
प्रेस वार्ता में प्रभात कुमार वर्मा ने आगे बताया कि कांग्रेस बताएं की इनकम टैक्स में जो नोटिस दिया है वह सही है या गलत?
आपने इनकम टैक्स चोरी की है या नहीं? कांग्रेस बताएं कि उसने समय पर इनकम टैक्स क्यों नहीं फाइल की आय को काम करके क्यों बताया?
आम आदमी पार्टी बताएं कि सुनीता केजरीवाल अघोषित रूप से मुख्यमंत्री हैं क्योंकि अब वही केजरीवाल की कुर्सी का इस्तेमाल कर रही हैं?
आम आदमी पार्टी बताएं कि शराब घोटाले में कोर्ट उनके नेताओं को जमानत क्यों नहीं दे रहा है?
जब नौ बार सम्मन गया तो केजरीवाल पेश क्यों नहीं हुये?क्या वह यह चाहते थे कि जानबूझकर मामला चुनाव तक जाए और वह गिरफ्तारी पर विक्टिम कार्ड खेल सके?
झारखंड मुक्ति मोर्चा बताएं कि झारखंड का मुख्यमंत्री कौन हैं चंपई सोरेन या कल्पना सोरेन?
जब यह इंडि गठबंधन है नहीं, तो यह रैली क्या भ्रष्टाचार बचाओ रैली नहीं है क्या?आज के प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप महामंत्री आशीष त्रिपाठी उपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्रा नीरज मौर्य जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।