A2Z सभी खबर सभी जिले की

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल परीक्षण प्रशिक्षण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दी गई विशेष जानकारी

कलेक्टर के निर्देशन में मोरङोंगरी और राजना में कार्यशालाएं संपन्न, स्वच्छ

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल परीक्षण प्रशिक्षण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दी गई विशेष जानकारी

कलेक्टर के निर्देशन में मोरङोंगरी और राजना में कार्यशालाएं संपन्न, स्वच्छ जल के प्रति बढ़ी जागरूकता

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पांढुर्णा द्वारा ग्राम मोरडोंगरी और राजना में आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को जल परीक्षण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में कार्यपालन यंत्री श्री सुधांशु जैन एवं सहायक यंत्री श्री सुभाष गाडगे के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। इस दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा दोनों ग्रामों में आंगनवाडी कार्यकर्ताओं की सेक्टर बैठक आयोजित कर वाटर क्वालिटी मॉनिटरिंग इनफार्मेशन सिस्टम (WQMIS) पोर्टल के माध्यम से जल परीक्षण किया गया तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की आईडी का पंजीयन भी किया गया। साथ ही विभिन्न ग्रामों में जल परीक्षण का कार्य भी संपन्न किया गया।

ग्राम मोरङोंगरी में आयोजित सेक्टर बैठक में महिला बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक की उपस्थिति में 29 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने कार्यशाला में भाग लिया, जबकि ग्राम राजना में आयोजित बैठक में 19 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस प्रकार दोनों सेक्टरों में कुल 48 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यशाला के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को FTK (फील्ड टेस्ट किट) के माध्यम से जल परीक्षण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों को पूर्व में ही फील्ड टेस्ट किट (FTK) वितरित की जा चुकी है।

Related Articles

जल प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सहायक यंत्री के मार्गदर्शन में विभागीय ब्लॉक समन्वयक श्री रितेश फरकसे एवं हैंडपंप तकनीशियन श्री गोपाल कुमरे के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ जल के महत्व एवं जल संचय को लेकर व्यापक जनजागरूकता भी की गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!