
भाजपा मंडल गोहरापदर में विभिन्न बूथों में मनाया गया स्थापना दिवस,मंडल मुख्यालय में फहराया गया पार्टी ध्वज,वरिष्ठों का किया सम्मान
*गोहरापदर* भाजपा मंडल गोहरापदर में पार्टी के स्थापना दिवस पर विभिन्न स्थानो में स्थापना दिवस मनाया गया.कार्यकर्ताओं ने गाँव गाँव में पार्टी ध्वज फहराया गया.मंडल मुख्यालय गोहरापदर में पार्टी के ४५ वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें बजरंग चौक स्थित भाजपा मंडल कार्यालय के समक्ष पुर्व विधायक डमरुधर पुजारी ने ध्वज वंदन किया एवं सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई,शुभकामनाएं दी साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रनिया तिवारी,अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन मांझी,वरिष्ठ भाजपा नेता सुफेद राम साहू को पार्टी के गमछा और श्री फल भेंटकर सम्मानित किया गया, तत्पश्चात पुर्व विधायक डमरुधर पुजारी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पुनः तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प दिलाया
इस अवसर पर पूर्व विधायक डमरुधर पुजारी ने कहा ये हमारे लिए गर्व की बात है कि हम विश्व के सबसे बड़े संगठन के कार्यकर्ता है,बीते वर्षों में कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम ही संगठन को दिन प्रतिदिन मज़बूत करते जा रहा है।हमें आने वाले समय में भी अधिक एकजुटता के साथ संगठन कार्यों में संलग्न रहना हैं।सभी को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रहित के कार्यों में शामिल होकर बढ़ावा देना है।
किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बोधनराम नायक ने कहा की भाजपा के कार्यकर्ता प्रधान संगठन है जो सदैव बूथ सतर से लेकर राष्ट्रीय स्तर के कार्यकर्ताओं को समान महत्व देता है.आज प्रत्येक कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा भाव से संगठन के कार्यों में संलग्न होकर माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित राष्ट्र के संकल्प को सिद्धि तक पहुँचानें के लिए अपनी भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने कहा की आज संगठन ने अपने स्थापना के ४५ वर्ष पूर्ण कर लिए है.हमारे संगठन की निरंतरता ही सफ़लता का कारण है।आज इसी वजह से संगठन इतना विस्तृत हो रहा है।संस्थापक नेताओं के दूरदर्शी सोच और पार्टी के राष्ट्रवादी विचारधारा हमारी ताक़त बन चुकी हैं विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल बन चुकी है,जिसका नेतृत्व वैश्विक नेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री पुनीतराम सिन्हा,अजा मोर्चा जिला महामंत्री चैनसिंह कश्यप,विधानसभा विस्तारक कुश यादव,महामंत्री व्दय तानसिंह मांझी,मोहित यादव, कोषाध्यक्ष सोभितराम ध्रुवा,मंत्री उग्रसेन साहू,लम्बोदर साहू,बेनुराम नागेश,शेख शलाबुद्दीन, हेमराज मांझी,टेलुराम कश्यप,राजेन्द्र यादव,गणेश नागेश,गयाराम मांझी, खीरसिंग पुजारी,नरसिंग यादव,लक्ष्मण साहू,डोकेन्द्र सोनवानी,मधुराम यादव सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे